Haryana: हरियाणा में रोडवेज बस ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट, जानें पूरा मामला

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नारनौल से कनीना जा रही हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बस ने सड़क पर साइड नहीं दी, तो बोलेरो सवार परिवार ने बस के आगे गाड़ी लगाकर बाहर निकलकर ड्राइवर और कंडक्टर से मारपीट शुरू कर दी।

बीच बस में मारपीट, कंडक्टर भी चोटिल

घटना के समय बस में करीब 20 सवारियां थीं। आरोपियों ने बस में चढ़कर ड्राइवर का कॉलर पकड़कर नीचे खींचा और पीटा। कंडक्टर महेश कुमार बीच-बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट हुई और उन्हें चोटें आईं। घटना में महिला और अन्य परिवारिक सदस्य भी शामिल थे।

Haryana: हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूब ने किया ब्लॉक Read More Haryana: हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूब ने किया ब्लॉक

पीड़ित ड्राइवर महेश कुमार के अनुसार, आरोपियों में रोहित, दामोदर और बिमला देवी निवासी कनीना शामिल हैं। घटना के बाद आरोपियों ने फोन करके 5-7 अन्य लोगों को बुलाया और हंगामा बढ़ा दिया।

सांसद मनीष जायसवाल ने समर्थकों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन Read More सांसद मनीष जायसवाल ने समर्थकों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन

पुलिस ने किया मामला दर्ज

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज  Read More यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के कहने पर ड्राइवर और कंडक्टर को कनीना बस स्टैंड ले जाया गया और फिर सरकारी अस्पताल कनीना में प्राथमिक उपचार के बाद महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल में एक्सरे के लिए रेफर किया गया।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें