Haryana Weather: हरियाणा में ठंड ने बढ़ाई रफ्तार, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का असर लगातार गहराता जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के समाप्त होने के बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में सबसे कम तापमान हिसार में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 11 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले 3–4 दिनों तक रात का तापमान इसी तरह गिरता रहेगा। वहीं, 27 नवंबर से बादल छाने की संभावना है, जिससे दिन के समय ठंड और तेज महसूस हो सकती है। नमी बढ़ने के कारण सुबह के समय धुंध भी अधिक गहरी हो सकती है। फिलहाल राज्य में हल्की धुंध सुबह के समय दिखाई दे रही है।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर भी मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। दोपहर की धूप अभी राहत दे रही है, लेकिन शाम 4 बजे के बाद ठंड तेजी से बढ़ जाती है। वर्तमान में हरियाणा का अधिकतम तापमान 27–28 डिग्री के करीब बना हुआ है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिमी हवाएं बढ़ाएंगी ठंड

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 28 नवंबर तक हरियाणा में मौसम सामान्यत: खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड अधिक महसूस होगी।

Haryana: हरियाणा में HCS अधिकारियों को भरनी होगी वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न, ये है लास्ट तारीख Read More Haryana: हरियाणा में HCS अधिकारियों को भरनी होगी वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न, ये है लास्ट तारीख

सुबह हल्की धुंध, 27–28 नवंबर को बादलवाही

इस अवधि में दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन रात के तापमान में और गिरावट संभव है। वातावरण में नमी अधिक रहने से कई जगह हल्की धुंध छाई रह सकती है। वहीं 27 और 28 नवंबर को बीच-बीच में आंशिक बादलवाही का भी अनुमान है।

Haryana: हरियाणा में SDO और JE को किया गया सस्पेंड, मंत्री रणबीर गंगवा ने लिया एक्शन Read More Haryana: हरियाणा में SDO और JE को किया गया सस्पेंड, मंत्री रणबीर गंगवा ने लिया एक्शन

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें