नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के सिंहोरवा और युसूफपुर गांव के बीच एनएच-28 पर रविवार की सुबह बाइक सवार और बस की टक्कर हो गई। जिससे घटना स्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक शिवम सराफ पुत्र बजरंगी सराफ निवासी बिथरी पुलिस चौकी बीथरी पड़ोसी मुल्क नेपाल का निवासी बताया जाता है।
मृतक शनिवार रात बर्डपुर कस्बे में एक बरात में आया हुआ था और वह रविवार की सुबह घर वापस लौट रहा था की अभी वह मोहना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खलीलपुर के टोला सिहोरवा तथा युसुफपुर के बीच पहुंचा ही था कि उधर से आ रही बस ने ठोकर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस मामले में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments