नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
जानलेवा हमले में घायल युवक की हुई मौत
परिजनों ने अन्तिम संस्कार करने से किया इनकार
प्रतापगढ़। गुटखा खरीदने के विवाद में दुकानदार और उसके परिजनों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।परिजनों ने शव अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। लालगंज कोतवाली अंतर्गत चौकी रानीगंज कैथौला क्षेत्र साधु का पुरवा मजरा केदौरा में बीते 23 अक्टूबर की शाम ननिहाल आये युवक धर्मेंद्र पटेल 26 पुत्र श्रीनाथ निवासी देल्हूपुर रानीगंज कैथौला गांव की दुकान पर गुटखा खरीदने गया,जहां दुकानदार हरिश्चंद्र सरोज और उसके भाई पन्ना सरोज तथा पुत्र धर्मराज सरोज व घर की महिलाओं ने जानलेवा हमला कर दिया।
दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया लेकिन पीड़ित पक्ष रमाकांत पटेल पुत्र छेदी लाल पटेल की तहरीर पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं किया और गुपचुप तरीके विपक्षी पन्ना सरोज पुत्र बदल की तहरीर पर 26 अक्टूबर को गम्भीर धाराओं मे पीड़ित पक्ष रमाकांत पटेल के पुत्र शिव बरन और भांजे धर्मेंद्र पटेल तथा अर्जुन पटेल पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानलेवा हमले मे घायल युवक धर्मेंद्र पटेल की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।पीएम के उपरांत धर्मेन्द्र पटेल का शव साधु का पुरवा मजरा केदौरा पहुंचने पर रविवार की सुबह ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।परिजनों का कहना है कि पुलिस ने 23 अक्टूबर को हुये हमले के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्टा पीड़ितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।परिजनों की मांग है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है,शव का अन्तिम संस्कार नहीं किया जायेगा। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि शव का अन्तिम संस्कार परिजन सोमवार को करेंगे। चर्चा है कि युवक की मौत दिल्ली के एक अस्पताल में बीमारी के कारण हुई है।

Comments