नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में DGP ने जारी की नई चिट्ठी, गायकों पर साधा निशाना
Haryana News: हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने रविवार सुबह एक महत्वपूर्ण संदेश जारी करते हुए पुलिस चौकी इंचार्ज से लेकर ADGP रैंक तक के अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने ऑपरेशन ट्रैकडाउन की सफलता का ज़िक्र करते हुए स्पष्ट कहा है कि राज्य से गैंग कल्चर को पूरी तरह खत्म करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
डीजीपी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हरियाणा में पैसे और दिखावे की हनक के चक्कर में गैंगस्टर जीवनशैली को म्यूजिक और वीडियोज़ के माध्यम से बढ़ावा देने वाले गायकों और गवैयों को भी अपराधियों की श्रेणी में रखा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकार न सिर्फ युवाओं को भटका रहे हैं, बल्कि अपराधियों को हीरो बनाकर समाज में गलत संदेश फैला रहे हैं।

चिट्ठी में डीजीपी ने लिखा कि ऐसे लोग कुछ मिनटों के गानों और वीडियो के माध्यम से माता-पिता की सीख, शिक्षकों की शिक्षा और समाज के अनुशासन को कमजोर कर देते हैं। इसलिए उनके खिलाफ भी कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं को अपराध प्रेरित करने वाली किसी भी गतिविधि को जड़ से समाप्त किया जा सके।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments