नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, पटवारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Haryana News: हरियाणा के कनीना उपमंडल में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) गुरुग्राम ने गुरुवार को पटवारी विक्रम सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से की गई।
गिरफ्तारी गांव रामबास निवासी अमनदीप सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। अमनदीप के अनुसार, पटवारी ने उसकी जमीन की तकसीम और लोन संबंधी कार्य निपटाने के बदले कुल 22,500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने तुरंत जांच शुरू की और ट्रैप की योजना तैयार की।
कार्रवाई एंटी करप्शन अधिकारी जाकिर हुसैन और ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ अनिल कुमार (सिंचाई विभाग) की निगरानी में की गई। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, मौके पर मौजूद टीम ने उसे पकड़ लिया।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments