लौह पुरुष की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई एकता पदयात्रा

बुलडोजर से की गई पुष्प वर्षा

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो
 
हमीरपुर :– लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा ने एकता यात्रा (रन ऑफ यूनिटी) का छह किमी की पद यात्रा की गई। इसके बाद पशु बाजार में विशाल जनसभा हुई। विधान सभा स्तरीय आयोजन के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री  रामकेश निषाद ने कहा कि आजादी के बाद देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता के लिए दृढ़ता के साथ फैसला लिया और सभी रियासतों को शामिल किया। उनके इस कदम पर वह लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध हो गए।
1000450726
प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके निवर्तमान सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल,सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति , जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सेंगर, बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व विधायक युवराज सिंह,बृजकिशोर गुप्ता, सरस्वती शरण द्विवेदी आदि ने विचार रखे। मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि रन फॉर यूनिटी की पद यात्रा  पंधरी गांव शुरू हुई।
 
1000450729 यात्रा रेलवे क्रॉसिंग से कमलेश तिराहा से मैथिलीशरण शरण मार्ग से थाने के सामने से नेशनल हाईवे से पशु बाजार में पहुंच कर विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गई। छह किमी लंबी यात्रा में अल्प संख्यक मोर्चा के मुनीर खान, चेयरमैन कुलदीप निषाद,धीरेंद्र शिवहरे एवं आशारानी कबीर,जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह,रामदास सुदर्शन, ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव एवं आशीष पालीवाल,चंद्रपाल सचान,रणवीर सिंह,जितेंद्र पाल, योगेंद्र दीक्षित,अरिमर्दन सिंह,व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, पुष्पराज सोनी, किशन व्यास, लालाराम निषाद,महेंद्र सिंह, संतराम गुप्ता,राजकुमार शुक्ला, भार्गव मिश्रा, इंद्रप्रकाश वाजपेई,मोहन कुशवाहा, अंकित गुप्ता, आशीष गुप्ता, आकाश त्रिपाठी, अमित सिंह,मोहित साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं प्रधानगण मौजूद रहे। पद यात्रा का रेलवे क्रॉसिंग के पास अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत करने साथ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें