Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में धीरे-धीरे ठंड दस्तक दे रही है। जबकि कुछ क्षेत्रों में तापमान सामान्य बना हुआ है, दिल्ली-NCR में पारा नीचे रहने से लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शुक्रवार को उत्तर भारत में हल्की सर्दी बनी रहेगी, वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

राजस्थान में बढ़ी ठंड, शेखावाटी बना शीतलहर का केंद्र

राजस्थान में सर्दी तेजी से बढ़ने लगी है, खासकर शेखावाटी क्षेत्र में। फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 6.1°C और नागौर में 6.2°C दर्ज किया गया। राज्य के बाकी जिलों में तापमान 10°C से ऊपर रहा, लेकिन यह सामान्य से 3–4°C कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 10 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। हालांकि दक्षिणी राजस्थान में पूर्वी हवाओं के चलते 1–2°C की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

उत्तर व मध्य भारत: कहीं बढ़ोतरी, कहीं गिरावट

Punjab Budget: इस राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये Read More Punjab Budget: इस राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

IMD के अनुसार मध्य भारत में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 2–4°C तक बढ़ सकता है। इसके बाद कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन अगले छह दिनों के दौरान इसमें 2–3°C की गिरावट संभव है। पश्चिम भारत में आने वाले पांच दिनों में तापमान 2–4°C तक बढ़ सकता है। पश्चिम मध्य प्रदेश में 21 और 22 नवंबर को कुछ स्थानों पर ठंड की लहर की चेतावनी जारी की गई है।

हरैया में विकास विभाग का भ्रष्टाचार तथा गौशाला नाम पर करोड़ रुपया जा रहा अधिकारियों के जेब में Read More हरैया में विकास विभाग का भ्रष्टाचार तथा गौशाला नाम पर करोड़ रुपया जा रहा अधिकारियों के जेब में

दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर जारी

PM Kisan Yojana: इन लोगों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें वजह  Read More PM Kisan Yojana: इन लोगों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें वजह

दक्षिण भारत में मौसम बारिश से तर-बतर रहने वाला है। तमिलनाडु में 21–26 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और माहे में 21–23 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में 26 नवंबर को बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार में 20, 23 और 24 नवंबर को बारिश और 21–22 नवंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिजली, गरज और तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी

तमिलनाडु, केरल और माहे में 21 से 24 नवंबर के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश व रायलसीमा में 22–24 नवंबर तक ऐसी ही परिस्थितियाँ बनी रह सकती हैं। वहीं अंडमान-निकोबार में 20 और 24 नवंबर को 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 21–23 नवंबर के दौरान हवा की गति बढ़कर 50–60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments