Punjab Budget: इस राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Punjab Budget: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए बड़ी योजना का ऐलान किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य की हर बालिग महिला को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह मिलेंगे।

इस योजना को लागू करने के लिए पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2026–27 के बजट में ₹9,300 करोड़ का प्रावधान किया है।

18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगा लाभ

पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने विधानसभा में बताया कि इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के लिए शुरू की जा रही दुनिया की पहली सार्वभौमिक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना होगी।

हालांकि, कुछ श्रेणियों को योजना से बाहर रखा गया है। इनमें मौजूदा या पूर्व स्थायी सरकारी कर्मचारी, मौजूदा या पूर्व सांसद और विधायक तथा आयकर देने वाली महिलाएं शामिल हैं।

PM Kisan Yojana: इन लोगों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें वजह  Read More PM Kisan Yojana: इन लोगों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें वजह

पेंशन लेने वाली महिलाएं भी होंगी पात्र

सरकार के मुताबिक, जो महिलाएं पहले से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे बुजुर्ग पेंशन, विधवा या निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांग पेंशन ले रही हैं, वे भी इस योजना का लाभ ले सकेंगी।

Read More सीजेएआर ने मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों द्वारा राज्य प्रायोजित यात्राओं पर चिंता जताई

वित्तमंत्री ने कहा कि इस योजना के दायरे में पंजाब की करीब 97% बालिग महिलाएं आएंगी, जो किसी भी राज्य में महिलाओं के लिए सबसे अधिक कवरेज होगा।

'खतरे में भारत की ऊर्जा सुरक्षा', राहुल गांधी बोले- अभी और खराब होंगे हालात Read More 'खतरे में भारत की ऊर्जा सुरक्षा', राहुल गांधी बोले- अभी और खराब होंगे हालात

हरियाणा सरकार पर साधा निशाना

विधानसभा में बोलते हुए वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने पड़ोसी राज्य हरियाणा की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वहां ऐसी योजनाओं में आय सीमा तय कर दी जाती है, जिससे केवल लगभग 20% महिलाएं ही लाभ उठा पाती हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जुमलेबाजी नहीं करती और मुख्यमंत्री भगवंत मान सिर्फ 20% महिलाओं के नहीं बल्कि राज्य की हर महिला के मुख्यमंत्री हैं।

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का उद्देश्य

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, घर के फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ाना और शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण के स्तर में सुधार करना है।

सरकार का मानना है कि इससे कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को किताबें खरीदने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवतियों को कोचिंग लेने और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा भी जारी

पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा जारी रखने की भी घोषणा की है। वित्तमंत्री ने बताया कि पिछले एक साल में इस योजना के तहत महिलाओं ने करीब 12 करोड़ मुफ्त बस यात्राएं की हैं।

इस सुविधा को जारी रखने के लिए वित्त वर्ष 2026–27 के बजट में ₹600 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार