बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर,भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे में शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित लालगंज नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ढोल–नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा किया, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत की बधाइयाँ दीं। पूरे नगर में जश्न का माहौल देखने को मिला।मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि “बिहार की जीत जनता की जीत है, सुशासन और विकास की जीत है। महागठबंधन के खिलाफ बिहार की जनता ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत देकर ऐतिहासिक विजय श्री दिलाई है।”
 
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के विजन ने बिहार में जनसमर्थन को मजबूत किया। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाओं का भी भाजपा को बड़ा लाभ मिला।मनोज अवस्थी ने विश्वास जताया कि “2027 में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा बंपर जीत दर्ज करेगी।”विजय उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से—
 
मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश बाजपेई, राजेश निर्मल,सुरेंद्र कुमार गुप्ता, शीतला सविता, सपना पासवान, मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह फौजी, मंडल मंत्री गिरिजा शंकर, शानू बाजपेई, अवधेश सविता,किरण वर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष महेश सोनी, शक्ति केंद्र संयोजक आलोक तिवारी, विमल धानुक, मृत्युंजय बाजपेई, मयंक त्रिवेदी, राम शंकर,पवन कुमार त्रिवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें