IAS Success Story: इंजीनियरिंग के बाद शुरू की UPSC की तैयारी, पहले प्रयास में श्रुति सिंह बन गई IAS अफसर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। लाखों अभ्यर्थी हर साल इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोग इसे पास कर पाते हैं। कई उम्मीदवार वर्षों तक मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं पा पाते।

वहीं कुछ प्रतिभाशाली युवा ऐसे भी हैं जो पहले ही प्रयास में इस परीक्षा को न केवल पास करते हैं बल्कि टॉप रैंक भी हासिल कर लेते हैं। ऐसी ही एक मिसाल हैं आईएएस श्रुति सिंह, जो आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की जिलाधिकारी (DM) के रूप में कार्यरत हैं।

ias shruti singh

पंजाब से ताल्लुक, इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री

ओबीसी कन्या आवासीय स्कूल की व्यवस्था सुधारने को लेकर डीएम ने की बैठक सब हेडलाइन Read More ओबीसी कन्या आवासीय स्कूल की व्यवस्था सुधारने को लेकर डीएम ने की बैठक सब हेडलाइन

आईएएस श्रुति सिंह मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं। उन्होंने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (B.Tech) की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी शुरू की।

ड्रमंडगंज कंपोजिट विद्यालय में बच्चे रहते हैं कम हाजिरी भरा जाता है ज्यादा  Read More ड्रमंडगंज कंपोजिट विद्यालय में बच्चे रहते हैं कम हाजिरी भरा जाता है ज्यादा

पहले ही प्रयास में 16वीं रैंक हासिल

सरकार के आदेश का खुलेआम  किया जा रहा है उल्लंघन।  Read More सरकार के आदेश का खुलेआम  किया जा रहा है उल्लंघन। 

यूपीएससी की कठिन परीक्षा में जहां अधिकतर उम्मीदवारों को कई प्रयासों के बाद सफलता मिलती है, वहीं श्रुति सिंह ने पहले ही प्रयास में 16वीं रैंक हासिल कर सबको चौंका दिया। वर्ष 2011 में वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित हुईं और उत्तर प्रदेश कैडर में तैनात की गईं।

ias shruti singh

कई महत्वपूर्ण पदों पर निभाई जिम्मेदारी

अपने कार्यकाल के दौरान आईएएस श्रुति सिंह ने कई अहम पदों पर काम किया है। वे अपर मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), नोएडा अथॉरिटी में ACEO, बलरामपुर और फतेहपुर जिलों की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। इसके अलावा वे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) में भी ACEO पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें