Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही 3 लाख रुपये

Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही 3 लाख रुपये

PKCC: किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा "पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना" चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा दी जाती है। सरकार की इस पहल का मकसद किसानों को पशुओं की खरीद-बिक्री और अन्य पशुपालन गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता देना है, जिससे वे अपने लघु उद्योग को आगे बढ़ा सकें।

ऐसे उठाएं योजना का लाभ

इस योजना के लिए पात्र किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में सबसे पहले फॉर्म भरकर जमा करना होगा, जिसमें कुछ जरूरी दस्तावेजों की KYC प्रक्रिया भी शामिल है। दस्तावेजों की जांच के बाद यदि किसान पात्र पाया जाता है तो 15 दिन के भीतर क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया जाता है

Haryana: हरियाणा में इन कब्जा धारकों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, ये हैं जरूरी शर्तें  Read More Haryana: हरियाणा में इन कब्जा धारकों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, ये हैं जरूरी शर्तें

कितना मिलेगा लोन?

Haryana: हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे 5 नए लेबर कोर्ट, सीएम सैनी ने किया ऐलान  Read More Haryana: हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे 5 नए लेबर कोर्ट, सीएम सैनी ने किया ऐलान

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को 1.60 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। भैंस के लिए 60,249 रुपये, गाय के लिए 40,783 रुपये, भेड़/बकरी के लिए 4,063 रुपये, सूअर के लिए 16,327 रुपये का लोन मिलेगा। इस लोन से किसान पशुओं की खरीद, चारे का प्रबंध, इलाज आदि जैसे कार्य कर सकते हैं।

Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी चरम पर, तापमान सामान्य से 3.4°C नीचे Read More Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी चरम पर, तापमान सामान्य से 3.4°C नीचे

जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड

पैन कार्ड

वोटर आईडी

बैंक खाता विवरण

पासपोर्ट साइज फोटो

राशन कार्ड

पशु का हेल्थ सर्टिफिकेट

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel