नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Kushinagar : एसपी के निर्देश पर जटहां पुलिस कर रही असमाजिक तत्वों की तलाश
ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद रौनियार
कुशीनगर। जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्र के आदेश के क्रम में जनपद में पुलिस की सघन चेकिंग अभियान जारी है। इस क्रम में आज मंगलवार को थाना जटहां बाजार क्षेत्र के कटाई भरपुरवा चौकी प्रभारी अभिलाश झा, हे.का.नित्यानंद सिंह, विनोद कुमार, धर्मेंद्र यादव की पुलिस टीम द्वारा भैरोगंज, पडरही आदि चौक चौराहों और बाजारों और संदिग्ध स्थानों पर देर शाम सघन चेकिंग किया गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने बताया कि अपराधियों और तस्करी के विरुद्ध सघन चेकिंग किया जा रहा है। चौकी प्रभारी ने कहा कि समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध हैं, यदि कोई दबंग या बाहुबली क्यों न हो शांति व्यवस्था की माहौल खराब वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Comments