Rajasthan News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट तक सुरक्षा कड़ी

Rajasthan News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट तक सुरक्षा कड़ी

Rajasthan News: दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए भीषण धमाके में 11 लोगों की मौत के बाद राजस्थान में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। राज्यभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जयपुर समेत सभी जिलों में पुलिस और एटीएस (Anti-Terrorist Squad) की टीमें सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में जुटी हैं।

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर सख्त जांच

जयपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। यात्रियों के सामान की तलाशी ली जा रही है और हर वाहन की गहन जांच की जा रही है। बस स्टैंड, एयरपोर्ट, धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थलों पर भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं।

Solar Pump: किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार सोलर पंप पर दे रही 90% तक सब्सिडी Read More Solar Pump: किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार सोलर पंप पर दे रही 90% तक सब्सिडी

एटीएस के आईजी विकास कुमार ने बताया कि राजस्थान में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। धार्मिक स्थल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Haryana: हरियाणा की इस यूनिवर्सिटी में 3 प्रोफेसरों को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला  Read More Haryana: हरियाणा की इस यूनिवर्सिटी में 3 प्रोफेसरों को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

डीजीपी राजीव शर्मा ने जारी किए सख्त निर्देश

Train Cancelled: हरियाणा में ये ट्रेनें 3 महीने के लिए हुई रद्द, देखें पूरी लिस्ट  Read More Train Cancelled: हरियाणा में ये ट्रेनें 3 महीने के लिए हुई रद्द, देखें पूरी लिस्ट

राज्य के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सभी डीसीपी और एसपी को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी खुद निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजरअंदाज न हो।

डीजीपी ने आदेश दिया कि अधिकतम पुलिस बल को सड़कों पर तैनात किया जाए। बम निरोधक दस्ते (BDS) को पूरी तरह अलर्ट पर रखा जाए। कमांड सेंटर से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी चौबीसों घंटे की जाए। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और गलत सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में सख्त चौकसी

पुलिस ने जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर और अलवर जैसे प्रमुख शहरों में मॉल, मार्केट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और धार्मिक स्थलों पर विशेष चौकसी बढ़ा दी हैहोटल और धर्मशालाओं में ठहरने वालों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया गया है कि संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करें और किसी भी संदिग्ध वाहन या वस्तु की तुरंत जांच कर रिपोर्ट दें। अभय कमांड सेंटर और CCTV नेटवर्क के जरिए पूरे राज्य की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel