Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ी ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: पहाड़ों के साथ-साथ अब मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। हरियाणा में बीते दो दिनों से दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे रात का तापमान और गिर सकता है, जबकि दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी संभव है।

हिसार और महेंद्रगढ़ सबसे ठंडे

झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, 95.27 प्रतिशत विद्यार्थी सफल Read More झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, 95.27 प्रतिशत विद्यार्थी सफल

शुक्रवार को हरियाणा के हिसार में रात्रि तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि महेंद्रगढ़ में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के लगभग सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 2–3 दिनों में रात का पारा 1 से 2 डिग्री और नीचे जा सकता है।

आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण Read More आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण

किसानों को सलाह

एलपीजी संकट से निपटने को जिला प्रशासन सक्रिय Read More एलपीजी संकट से निपटने को जिला प्रशासन सक्रिय

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने किसानों को सलाह दी है कि “बदलते मौसम को देखते हुए किसान जल्द से जल्द गेहूं की बिजाई पूरी कर लें। सरसों की फसल में यदि कोई बीमारी दिखे तो नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर उपचार करवाएं।”

उन्होंने बताया कि रात का तापमान और घटेगा, लेकिन 12 नवंबर तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

उत्तर भारत में ठंड की दस्तक

हरियाणा के अलावा दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में भी रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है मौसम विभाग के अनुसार, यह ठंड का प्रारंभिक चरण है, और आने वाले सप्ताहों में कोहरे और सर्द हवाओं के असर में और वृद्धि होगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments