धार्मिक स्थल को कराया गया कब्जा मुक्त, तहसील प्रशासन डलमऊ ने कसा शिकंजा

एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार ने पहुंचकर खाली कराई जमीन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 रायबरेली। डलमऊ अवैध कब्जाधारियों पर सख्त रुख अपनाते हुए उप जिलाधिकारी डलमऊ ने धार्मिक स्थल पर किए गए कब्जे को हटवाने के आदेश दिए।मिली जानकारी के अनुसार, तहसील क्षेत्र के छज्जूपुर गांव में बने धार्मिक स्थल पर गांव निवासी सुशीला दीक्षित पत्नी राजकुमार दीक्षित द्वारा कब्जा किया गया था। इस संबंध में शिकायत जिलाधिकारी रायबरेली से की गई थी।शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उप जिलाधिकारी डलमऊ ने कब्जेदार को 10 अक्टूबर को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे।
 
लेकिन निर्धारित समय में कब्जा न हटाए जाने पर, मंगलवार को नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे।टीम ने बुलडोजर लगवाकर धार्मिक स्थल की जमीन को कब्जामुक्त कराया। नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश और एसडीएम के आदेश के अनुपालन में की गई है।तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संदेश गया है कि अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन अब सख्त रुख में है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें