नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
प्रेम प्रसंग में व रुपए के लेनदेन में युवक आकाश गुप्ता की हुई थी निर्मम हत्या
2 दिन पूर्व खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलउख गांव के बाग में आकाश शव खून से लथपथ मिला था
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना पुलिस व जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बेलउख के पास बगीचे में युवक की निर्मम हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना मे संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना मे प्रयुक्त आला क़त्ल व मृतक की सोने की चैन आदि बरामद किया गया ।घटना का अनावरण करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन द्वारा ₹ 15,000/- नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
12 सितम्बर को थाना खेसरहा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेलउख के पास विशम्भर राय के बगीचे में युवक की निर्मम हत्या कर दी गयी थी । शव की शिनाख्त आकाश गुप्ता पुत्र लालमन गुप्ता निवासी ग्राम बनुहिया बुजुर्ग थाना खेसरहा के रुप में हुई थी । अभियुक्त शैलेश यादव पुत्र गिरीश यादव ग्राम पचमोहनी थाना खेसरहा को 13 सितम्बर को पचमोहनी प्राइमरी स्कूल के पास से तथा अभियुक्त निखिल राय 14 सितम्बर को सुहई कनपुरवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर से पूछताछ किया गया । जिन्होने जुर्म स्वीकार किया तथा अभियुक्तो की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त आला क़त्ल व मृतक के सोने की चैन आदि बरामद करते हुये उक्त सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण किया गया ।
उक्त अभियोग में धारा 311व 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । घटना का अनावरण करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹ 15,000/- नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि मृतक आकाश गुप्ता व हम लोग मित्र थे हम लोग बम्बई में भी एक बार पहले साथ रहकर काम किये है । वही पर मृतक आकाश गुप्ता द्वारा अभियुक्त शैलेश यादव से 12,000/- रुपया उधार लिया था जो मांगने पर दे नही रहा था, अपने पैसे की आवश्यकता होने व अपने पैसे को वापस लेने के लिए दोनो ने उसको मारकर उसकी सोने की चेन लूटकर उसको बेचकर आधा-आधा पैसा बांट लेने की योजना बनायी।
12सितम्बर को दोनो अभियुक्त द्वारा पूर्व योजना के अनुसार मृतक आकाश गुप्ता को बुलाकर नशे का सेवन कराकर अभियुक्त शैलेश यादव के लाल रंग की मोटर साइकिल पर बैठा कर विशम्भर राय के बगीचे में एकांत में ले जाकर प्लास व पेंचकस से मारकर निर्मम हत्या कर दिये तथा मृतक आकाश गुप्ता के गले से सोने की चेन लूट लिये तथा उसे बाग में छिपा दिये थे। आलाकत्ल व मृतक आकाश की सोने की चेन अभियुक्तो की निशानदेही पर बरामद किया गया । मृतक का मोबाइल जो मौके पर टूटा हुआ मिला था। उसका डेटा रिकवर किया जा रहा है उस मोबाइल में, मृतक के मोबाइल से कुछ माह पूर्व मृतक की मोबाइल से अभियुक्त निखिल राय की प्रेमिका से बातचीत करना पाया जा रहा है। मोबाइल का डेटा रिकवर किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अनुप कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष खेसरहा, उ0नि0 जीवन त्रिपाठी एसओजी प्रभारी, उ0नि0 हरेन्द्र चौहान प्रभारी सर्विलांस सेल, उ0नि0 राघवेन्द्र प्रताप यादव शामिल रहे।


Comments