सोनभद्र में प्रमुख योग गुरुओं द्वारा कराया गया प्रोटोकॉल के तहत पूर्वाभ्यास:रवि योगी

- मौसम परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए 21 जून को कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में होगा कार्यक्रम

राजेश तिवारी Picture
Published On

- 11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए मारवाड़ी धर्मशाला राजस्थान भवन में कराया गया योगाभ्यास

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा आयोजित 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए मारवाड़ी धर्मशाला राजस्थान भवन में बुधवार को प्रातःकाल कमेटी अध्यक्ष सुनील कुमार चोबे के नेतृत्व में प्रमुख योग गुरुओं द्वारा योग प्रेमियों को प्रोटोकॉल के तहत पूर्वाभ्यास कराया गया।दयानंद मौर्य द्वारा बहुत ही सुंदर योग गीत प्रस्तुत की गई, युवा योगी जगदीश द्वारा शीर्षासान करके दिखाया गया।

IMG_20250618_153901

बस्ती जिले में एएलएस एंबुलेंस सेवा गंभीर मरीजों के लिए वरदान हो रही साबित Read More बस्ती जिले में एएलएस एंबुलेंस सेवा गंभीर मरीजों के लिए वरदान हो रही साबित

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 21 जून को 11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए प्रमुख योग गुरुओं द्वारा योग का पूर्वाभ्यास कराया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अचानक हुए मौसम परिवर्तन व योग साधकों के सुख सुविधा को ध्यान में रखकर 21 जून को होने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का स्थान मंडी योग समिति से बदल कर रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में रखा गया है।

विद्यालय में अतिक्रमण को लेकर सीएम पोर्टल पर दर्ज करायी शिकायत Read More विद्यालय में अतिक्रमण को लेकर सीएम पोर्टल पर दर्ज करायी शिकायत

जिसमे 21 जून को प्रातःकाल 4:30 बजे सभी योग प्रेमियों को सफेद कुर्ता, पायजामा अथवा योग टी शर्ट पहनकर पहुंचना अनिवार्य है। योग के दौरान बातचीत नहीं करना है और मोबाइल भी स्विच ऑफ रखना होगा।योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव ,सुनील कुमार श्रीवास्तव, विमल कुमार सिंह, पन्नालाल सोनी, हरिप्रसाद यादव, गोपाल दास केसरी, बलदाऊ श्रीवास्तव,संरक्षक शेषमणी तिवारी, विनोद कुमार मिश्रा, कमेटी महामंत्री एस0पी0 मेहता, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह समेत सभी पदाधिकारी एवं योग साधक मौजूद रहे।

शिक्षा, संगठन और संघर्ष ही परिवर्तन का मार्ग: संतोष आर्मी Read More शिक्षा, संगठन और संघर्ष ही परिवर्तन का मार्ग: संतोष आर्मी

Post Comments

Comments