मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार: साँऊघाट ब्लाक के ग्राम पंचायत पैड़ा खरहरा में फर्जी हाजिरी का मामला

-आखिर क्यों नही रुक रहा मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार 

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

अमृत सरोवर निर्माण कार्य में लग रही फर्जी हाजिरी से जुड़ा मामला

बस्ती।
 
बस्ती जिले में मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। साँऊघाट ब्लाक के ग्राम पंचायत पैड़ा खरहरा में मां समय माता अमृत सरोवर निर्माण कार्य में फर्जी हाजिरी का मामला चर्चा में है, प्रधान और सचिव की जोड़ी मिलकर योजना को धरातल के बजाय कागजों पर ही चला रही है।
 
      प्राप्त समाचार के अनुसार -  ग्राम पंचायत पैड़ा खरहरा में मनरेगा योजना के तहत फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रधान एवं सचिव की युगलजोड़ी की मिलीभगत से फर्जी फोटो प्रतिदिन मनरेगा साइडों पर अपलोड किया जा रहा है। 83 मजदूरो की फर्जी तरीके से कागज़ों में हाजिरी लगाई जा रही है। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण भ्रष्टाचारियों का हौसला बुलंद है।
 
मीडिया टीम के धरातलीय पड़ताल 22 मज़दूर कार्य करते मिले है। डीसी मनरेगा द्वारा भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती की जा रही है, जिससे भ्रष्टाचार और बढ़ रहा है।ग्राम पंचायत पैड़ा खरहरा में मनरेगा योजना के तहत फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। कागजों में केवल कार्य दिखाकर रुपया निकाला जा रहा है,भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की जाती है l
 
लेकिन जिम्मेदार अधिकारी द्वारा लीपापोती की जा रही है। जिसके नतीजे जनपद में भ्रष्टाचार और बढ़ रहा है, और सरकारी धनराशि का लगातार दुरुपयोग हो रहा है। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को फर्जी हाजिरी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सरकारी धनराशि का दुरुपयोग करने वालों को दंडित करने के बजाय लीपापोती होती है जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त कदम उठाने होंगे, और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करनी होगी,
 
ताकि सरकारी धनराशि का सही तरीके से उपयोग हो सके अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस मामले में क्या कार्यवाही करते हैं।या फिर ग्राम पंचायत पैड़ा खरहरा में भ्रष्टाचार चलता रहेंगा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें