ओबरा पुलिस ने फरार वारंटी जितेंद्र खरवार को किया गिरफ्तार

ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराधियों में खलबली

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा/ सोनभद्र-

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम, फरार और पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस ने एक लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी/अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

बतातें चलें कि 5 जून 2025 को ओबरा पुलिस ने जितेंद्र खरवार पुत्र छत्रधारी, निवासी अरंगी टोला बहेरा, पोस्ट पनारी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया। जितेंद्र खरवार इजरा वाद संख्या 126/2023, धारा 128 सीआरपीसी से संबंधित मामले में वांछित था, जिसके विरुद्ध मा. न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया था। जिसके क्रम में ओबरा पुलिस ने उसे सुबह 08:40 बजे गिरफ्तार किया और संबंधित मा. न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया।

सिद्धार्थनगर  : नदी में डूबे मासूम बालक   का तीसरे दिन मिला शव, मचा कोहराम Read More सिद्धार्थनगर  : नदी में डूबे मासूम बालक   का तीसरे दिन मिला शव, मचा कोहराम

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम जितेंद्र खरवार पिता का नाम छत्रधारी पता अरंगी टोला बहेरा, पोस्ट पनारी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र, 40 वर्ष। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप-निरीक्षक संत प्रसाद मिश्र, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।हेड कांस्टेबल मेराज खाँ, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।यह गिरफ्तारी जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस के लगातार प्रयासों का परिणाम है।

प्रयागराज में तैनात दरोगा जितेन्द्र यादव का निधन, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी। Read More प्रयागराज में तैनात दरोगा जितेन्द्र यादव का निधन, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें