आंधी पानी से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति से जनजीवन अस्त-व्यस्त
लखनऊ
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में बुधवार रात में आयी आंधी व बरसात से ध्वस्त हुई विद्युत आपूर्ति ने विद्युत विभाग की पोल खोल दी।
आलम यह है कि दूसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही एवं संविदा कर्मचारियों की दो दिन पूर्व से छंटनी के विरुद्ध अनिश्चितकालीन हड़ताल से स्थिति बेहद गम्भीर हो गयी है। विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाने से ग्रामीणों को दैनिक आवश्यकताओं यथा पेयजल आपूर्ति सहित विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सिसेंडी क्षेत्र के हजारों निवासियों को कब तक बिजली आपूर्ति मिल पायेगी जिम्मेदार भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।जेई सत्येन्द्र कुमार से जब इस सन्दर्भ में बात की गई तो वह भी कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दे सके। फिलहाल विद्युत आपूर्ति कब तक बहाल होगी, भविष्य के गर्भ में समाहित है।

Comments