नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मां का स्थान संसार में सर्वोच्च है वह बच्चों के चरित्र निर्माण और जीवन मूल्यों की पहली गुरु होती है।
मदर्स डे पर माताओं को किया गया सम्मानित।
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
आशुतोष मेमोरियल स्कूल धनैचा मलखानपुर में रविवार को मदर्स डे समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने स्वागत गीत से की। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी बच्चों ने माता के पैर छूकर उन्हें तिलक लगाकर उनकी पूजा की। बच्चों ने नित्य कविता पाठ और गायन से मां के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया।
उन्होंने मां की ममता नामक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की इस प्रस्तुति ने माताओं को भावुक कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक डा,गिरीश पांडे ने माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च है वह बच्चों के चरित्र निर्माण और जीवन मूल्यों की पहली गुरु होती है। मां परिवार की धूरी ही नहीं बल्कि समाज की रीढ़ होती है।
कार्यक्रम का संचालन समन्वयक श्रेया पांडेय ने किया तथा वातेन्द्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान ट्रस्टी ममता पांडेय ने सभी माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंची माताएं और विद्यालय के सभी शिक्षक सहित छात्र/ छात्रा उपस्थित रहे।

Comments