जिलाधिकारी ने किया चौधरी चरण सिंह गृह का निरीक्षण, दिये संबंधितों को निर्देश
कार्य योजना बनाकर किया जाए सौंदर्यीकरण - जिलाधिकारी
जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण गृह के मरम्मत का कार्य योजना बनाकर बेहतर ढंग से सौंदर्यीकरण कराने के साथ ही गृह को जाने वाली सड़क का भी मरम्मत का कार्य किया जाये।

Read More शास्त्रीनगर में पुल निर्माण निरस्तीकरण के विरोध में युवाओं ने मुड़वाया सिर का बाल, आंदोलन तेजरंगाई-पोताई, साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर की जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये और मरम्मत का कार्य शीघ् प्रारम्भ किया जाये।इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई गृह द्वारा बताया गया कि इस निरीक्षण भवन का निर्माण वर्ष-1916 में कराया गया था और इसका नामकरण चौधरी चरण सिंह के नाम पर 2005 में किया गया था।
जिसके क्रम में निरीक्षण गृह व सड़क का मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग मुशरत मिया, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य कार्मिकगण उपस्थित रहे।

Comments