पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा पति गिरफ्तार 

प्रेम-प्रसंग में बाधक बनी पत्नी को उतारा था मौत के घाट

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक महिला सविता की हत्या का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर  कर दिया है मृतका के पति संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है संजय के अपनी चचेरी साली से अवैध संबंध थे और पत्नी इसमें बाधा बन रही थी। इसी कारण उसने बड़ी ही निर्ममता से साजिश के तहत पत्नी की हत्या कर दी।
 

दवा लेने के बहाने रची हत्या की साजिश

 
जांच के अनुसार संजय ने पत्नी सविता  से कहा उसे दवा दिलवानी है। इस पर सविता उसके साथ चली गई। लेकिन उसका मकसद इलाज कराना नहीं था, बल्कि पहले से तय साजिश को अंजाम देना था।
संजय पहले सविता को गोसाईगंज इलाके के एक तांत्रिक के पास ले गया। वहां कुछ देर रुकने के बाद जब वे लौट रहे थे सुनसान स्थान पर पहुंचते ही संजय ने सविता पर पहले पत्थर से सिर में वार किया और फिर साड़ी से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या के बाद संजय मौके से फरार हो गया।
 

मृतका के पिता ने जताया था हत्या का शक, नामजद कराया था मुकदमा

 
मृतका के पिता ने बेटी की हत्या के मामले में पति संजय के साथ-साथ देवर, सास और ससुर के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनकी भूमिका की गहनता से जांच की जा रही थी  पूछताछ के दौरान संजय ने स्वीकार किया कि वह अपनी चचेरी साली से प्रेम करता था, और उसकी पत्नी सविता इसके बीच में बाधा बन रही  थी इस लिए मैने उसकी हत्या कर दी  डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, एडीसीपी अमित कुमावत व एसीपी रजनीश वर्मा के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने सघन छानबीन कर आरोपित को दबोच लिया।पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें