विधायक सुरेश पासी ने परी आइसक्रीम फैक्ट्री का फीता काटकर किया उद्घाटन 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित क्षेत्रीय उद्योगपति एवं संभ्रांतजन रहे मौजूद

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

शुकुल बाजार अमेठी।

 

परी आइसक्रीम फैक्ट्री का जैनबगंज कस्बे में भाजपा विधायक सुरेश पासी एवं फैक्ट्री संचालक बद्रीनाथ मिश्रा की माता जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि - विधान पूर्वक प्रकांड विद्वान द्वारा पूजन अर्चन किया गया तदोपरांत सुंदरकांड का पाठ हुआ हवन पूजन के पश्चात फैक्ट्री का उद्घाटन हुआ।क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने वाले तथा जनता के सुख-दुख में भागीदार रहने वाले विधायक सुरेश पासी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना, विधानसभा का सर्वांगीण विकास करना प्रथम प्राथमिकता है जगदीशपुर विधानसभा विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है।

जिलाध्यक्ष मुलाकात करके जिले के चतुर्दिक विकास के प्रति मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया Read More जिलाध्यक्ष मुलाकात करके जिले के चतुर्दिक विकास के प्रति मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया

उन्होंने कहा कि इस आइसक्रीम फैक्ट्री के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आइसक्रीम फैक्ट्री के उद्घाटन से क्षेत्र के विकास में भी योगदान होगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आइसक्रीम फैक्ट्री के उद्घाटन से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा

जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के उपरान्त जिला संगठन की प्रथम बैठक सम्पन्न Read More जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के उपरान्त जिला संगठन की प्रथम बैठक सम्पन्न

उन्होंने कहा हमारी सरकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार  युवाओं को रोजगार मुहैया करा रही है, जहां रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान कर रही है वहीं सरकारी नौकरियों में भर्ती के माध्यम से रोजगार मुहैया करा रही है तथा युवाओं को लघु उद्योग एवं भारी उद्योग के माध्यम से भी रोजगार मुहैया कराते हुए युवाओं को निखारने, संवारने का कार्य कर रही है।

प्रभारी मंत्री ने अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात कर प्रदान की आर्थिक सहायता Read More प्रभारी मंत्री ने अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात कर प्रदान की आर्थिक सहायता

इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष शुकुल बाजार शंकर बक्स सिंह, सोशल मीडिया जिला संयोजक प्रशांत शुक्ला, उद्योगपति मानवेंद्र विजय सिंह, पूर्व प्रमुख प्रत्याशी भूपेंद्र विक्रम सिंह, अरूणा शंकर शुक्ला, अशोक शुक्ला, सचिन तिवारी, सतीश दास जी महाराज, हरकेश मौर्य सहित क्षेत्र के सैकड़ो संभ्रांत जन व  पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें