भाजपा विधायक के संग पार्षद ने निकाला कैंडल मार्च
पनाहगारो को जड़ से उखाड़ फेकने की मांग - पार्षद योगेन्द्र शर्मा
कानपुर। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी एवं पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा संजय गांधी नगर स्थित पार्क से कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें हमले मे मारे गये देश के 26 नागरिको को श्रद्धांजली दी गई नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 पार्षद योगेन्द्र शर्मा की अगुवाई में आस पास के सैकडो स्थानीय लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए कैंडल मार्च निकाला ।
इस दौरान एक स्वर मे आतंकवादियो व उसके पनाहगारो को जड से उखाड फेकने की मांग की गई । इस दौरान पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि कश्मीर जो हमारे देश का मुकुट जन्नत कहा जाता है वहां पाकिस्तान से आये आतंकियो द्धारा पहचान पूछकर पर्यटको की नृशंस हत्या ने संपूर्ण राष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। पूरे विश्व में आतंकवाद का क्रूर चेहरा एक बार फिर सबके समक्ष उजागर हुआ है, जो मानवता को शर्मसार करने वाला है।
इस हृदयविदारक घटना के विरोध में पूरा देश एकजुट है सरकार से कडा कदम उठाने की मांग कर रहे हैै। कैंडल मार्च इस एकजुटता का संदेश है। इस दौरान जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। मुख्य रूप से विकास बाजपेई अमित भारद्वाज विष्णु दुबे विकास मल्होत्रा विजय वर्मा राजीव गुप्ता राजेश शुक्ला अनिल पाल विकास सविता हिमांशु शर्मा अजय त्रिपाठी विजय वाजपेई सुनील झा मनीष शुक्ला रितिक शर्मा अनुज बाजपेई रजत बाजपेई सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
11 Dec 2025
11 Dec 2025
10 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List