आपसी बिबाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया ऐसिड अटेक

आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया  

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

त्रिवेणीगंज, सुपौल, बिहार- लगता है जिले के जदिया पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है।अपराधियों के बुलंद हौसले के सामने पुलिस नतमस्तक व लाचार व बेबस नजर आ रही है।वेसे जदिया थाना में अपराध की बाढ़ आ गई है। लेकिन जिले के पुलिस कप्तान की नजरें इनायत और कृपा थाने दार पर बनी हुई है।जिससे आम अवाम खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
 
अभी जदिया थाना क्षेत्र में हए बाईक लूट और गोली बारी की घटना की तपिश ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक ट्रेक्टर के मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर एसिड अटैक कर गंभीर रूप घायल कर दिया।घायल का इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
 
घटना सोमवार की रात 11 बजे के करीब जदिया पंचायत के वार्ड 17 की है।इस संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात को एक ट्रेक्टर को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान ही बड़े भाई विनोद यादव ने अपने छोटे भाई अखिलेश यादव पर एसिड अटैक कर दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद परिजनों में अफरातफरी के साथ साथ कोहराम मच गया।
 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर गंभीर रूप घायल अखिलेश यादव को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया।लेकिन घायल की  स्थिति नाज़ुक देखते हुए परिजनों द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी बड़े भाई विनोद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। गंभीर रूप घायल अखिलेश को इलाज के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार