सुपौल दौरे पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, कहा – देश के साथ समांतर हो रहा कोसी क्षेत्र का विकास
प्रधानमंत्री के मधुबनी कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील
सुपौल
भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय रविवार को सुपौल के सिमराही पहुंचे,जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। यह स्वागत कार्यक्रम पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय के नेतृत्व में एक स्थानीय होटल में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,व्यापारी, बुद्धिजीवी वर्ग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अपने संबोधन में मंत्री राय ने आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी जिले के बिदेश्वर स्थान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा का नहीं, बल्कि देश के हर उस नागरिक का कार्यक्रम है जिसने राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाई है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुआ है।
उन्होंने सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर कोसी क्षेत्र की मजबूत भागीदारी होनी चाहिए।

कोसी क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए नित्यानंद राय ने कहा, “पहले की सरकारें इस क्षेत्र को विकास से वंचित रखती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने सड़क, रेल और अन्य आधारभूत ढांचों के माध्यम से कोसी को देश की मुख्यधारा से जोड़ा है। आज कोसी का विकास देश के विकास के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।”
उन्होंने स्थानीय सामाजिक, व्यवसायिक और धार्मिक संगठनों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने बैनर तले अधिक से अधिक संख्या में लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लेकर जाएं ताकि उसे ऐतिहासिक बनाया जा सके।
सुरक्षा के मुद्दे पर व्यापारियों की शिकायत
कार्यक्रम के दौरान सिमराही के स्थानीय व्यापारियों ने हाल के दिनों में बाजार क्षेत्र में बढ़ी अपराध घटनाओं, विशेषकर एक दवा व्यवसायी पर हुए हमले को लेकर चिंता जताई। व्यापारियों ने मंत्री से शिकायत की कि पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
इस पर मंत्री राय ने तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारियों से बात कर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यापारी के साथ कोई आपराधिक घटना होती है तो व्यापारी संगठन सीधे उन्हें सूचना दें। अपराधियों की पहचान उजागर करने वालों की जानकारी को पूर्ण गोपनीयता में रखा जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष ललित जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री स्मृति कुमारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी, जदयू नेता बैद्यनाथ यादव, पूर्व प्रमुख महेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सीमा कुशवाहा, अर्चना मेहता, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, महामंत्री प्रशांत वर्मा, मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, व्यवसाई राधेश्याम भगत, विजय मंडल, दीपक गुप्ता, आशीष चौधरी, अभिनंदन दास सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, व्यापारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 20:12:00
Lakhpati Didi Yojana: केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हुई हैं।...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List