नगर मजिस्ट्रेट ने पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी को कार्यालय से खींचकर पींटा
पीड़ित गोपाल प्रसाद ने बताया कि में अपने कार्यालय में काम कर रहा था सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार 10 लोगों के साथ आये मुझे खींचकर गाली गलौज , मारपीट करते हुए अपने कार्यालय में ले जा रहे थे
स्वतंत्र प्रभात
मथुरा
प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी के एक कर्मचारी को नगर मजिस्ट्रेट ने अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर कार्यालय से खींचकर पीटते हुए अपने कार्यालय तक ले गए,
पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी गोपाल प्रसाद प्रधान सहायक लिपिक और एन आईसी गेट पर निकलने को लेकर तैनात होमगार्ड में आपस में कहां सुनी हो गई ।
होमगार्ड को लेकर नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने अपने विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर गोपाल प्रसाद को विभागीय कार्य करते समय कार्यालय से खींचकर पीटते हुए अपने कार्यालय ले जा रहे थे बड़ी मुश्किल से पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने बीच बचाव कर कर्मचारियों को बचाकर लाये ।
लेकिन अपने विभाग के सभी साथियों ने मुझे बचा लिया, यह पूरा घटनाक्रम कार्यालय के सीसीटीवी में कैद हो गया।
पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने कार्यालय को बंद कर नगर मजिस्ट्रेट के खिलाफ नारेबाजी, कर्मचारियों ने बताया कार्यालय को जब तक बंद रखेंगे तब तक नगर मजिस्ट्रेट अपनी गलती मानकर माफी नहीं मांगते ।
नगर मजिस्ट्रेट ने मीडियाकर्मियों के साथ भी की बड़ी अभद्रता
नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार कर्मचारी के साथ मारपीट कर थे ,मौके पर मौजूद मीडिया कर्मी इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, वीडियो बनता देख नगर मजिस्ट्रेट भड़क गये, हाथापाई करते मोबाइल छिन लिया, मीडिया कर्मी भागते हुए बड़ी मुश्किल से मोबाइल ले पाये,
वर्जन
हम कोई वर्जन नहीं देंगे, जिसे कुछ लिखना है लिखिए, में इस परिसर का प्रभारी अधिकारी हूं में जो कुछ करुंगा अपने हिसाब से करूंगा राकेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट मथुरा
वर्जन
में इस मामले में जांच कराऊंगा अजय कुमार अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी मथुरा

Comments