नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नैनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा
दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
नैनी, प्रयागराज। बुधवार को नैनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकबजनी (चोरी) की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी शैरी सालोमन निवासी गंगोत्री नगर, नैनी ने 13 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर स्कूटी (नंबर UP70 HS 9602, नेवी ब्लू) समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में थाना नैनी में मु0अ0सं0 191/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर 14 अप्रैल 2026 को नवप्रयागम पार्किंग के नाले के पास से दो अभियुक्तों—आकाश सिंह (28 वर्ष) एवं सनी केसरवानी (32 वर्ष), दोनों निवासी चकलाल मोहम्मद इसाई बस्ती, थाना नैनी—को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद कर ली गई।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने गंगोत्री नगर क्षेत्र से स्कूटी चोरी की थी।
हालांकि, उन्होंने अन्य सामान चोरी करने से इनकार किया। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई है।आपराधिक इतिहास:गिरफ्तार अभियुक्त आकाश सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी महोबा जनपद के कोतवाली नगर थाने में मारपीट, धमकी एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं।
crime news prayagraj hindi crime news UP Police Investigation Naini Police Action Prayagraj latest news today Prayagraj theft case scooter theft recovery UP police success story 24 hours crime solved accused arrested Naini house burglary case India police quick action UP stolen scooty recovered Naini latest update BNS sections case India accused Akash Singh Sunny Kesarwani


Comments