अतिक्रमण हटाओ दिल्ली बचाओ
दिल्ली- देश की राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण हटाना बहुत बड़ी चुनौती बन गई है अतिक्रमण की वजह से दिल्ली के चारों तरफ जाम लगा होता है अतिक्रमण करने वाले पटरी तो कब्जा करते हैं साथ में रोड पर भी सामान रख लेते हैं जिसके वजह से दिल्ली के नागरिकों को अधिक जाम का सामना करना पड़ता है जिस दिन से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है उसी दिन से दिल्ली की जनता कह रही थी की दिल्ली का अतिक्रमण अब जल्दी उठ जाएगा इसी कड़ी में एमडी लगातार एक्शन में है बीते कुछ दिनों से सेंट्रल दिल्ली की सफाई करने में पुरजोर कोशिश कर रही है।
एमसीडी इस समय रेडी पटरी अतिक्रमण को हटाने में दिल्ली की एमसीडी और एनडीएमसी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है अतिक्रमण हटाओ का अभियान चलाया सेंट्रल दिल्ली के पटेल नगर राजेंद्र प्लेस करोल बाग में बड़ी जोरों से चल रहा है बी एल कपूर अस्पताल के आस पास अतिक्रमण बहुत ज्यादा हो गया था जिनके वजह से एंबुलेंस और वहांन निकालने में बहुत भारी समस्या उत्पन्न हो गई थी जिसके कारण एमसीडी ने अपनी कार्रवाई करते हुए पटरी और रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है।

Comments