दुद्धी में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

नितीश कुमार (संवाददाता) 

दुद्धी/ सोनभद्र-

भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा उनके नाम की घोषणा होते ही सोनभद्र जिले में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। मंगलवार को दुद्धी तहसील मुख्यालय पर पहुंचने पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।

रामनगर में बिरसा मुंडा को किया नमन। जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का काफिला सबसे पहले रामनगर पहुंचा, जहां भाजपा नेता श्रवण गोंड के आवास पर आदिवासी के मसीहा बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ वे तहसील तिराहे पहुंचे। काफिला पहुँचते ही ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से हुआ स्वागत। 

नेहरू का लेटर सामने आते ही गरमाई सियासत, निशिकांत दुबे बोले– ‘कुछ कहूंगा तो बवाल हो जाएगा’ Read More नेहरू का लेटर सामने आते ही गरमाई सियासत, निशिकांत दुबे बोले– ‘कुछ कहूंगा तो बवाल हो जाएगा’

तहसील तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां से वे पैदल मार्च करते हुए कचहरी परिसर पहुंचे, जहां अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

राहुल गांधी ने संसद में जनरल नरवणे की किताब दिखाई तो पीएम मोदी का भाषण टला Read More राहुल गांधी ने संसद में जनरल नरवणे की किताब दिखाई तो पीएम मोदी का भाषण टला

कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने उनके सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया। जिलाध्यक्ष को फूलमालाओं और बुके से सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने हमें सेवा का मौका दिया है,यह संगठन और कार्यकर्ताओं की बदौलत संभव हुआ है।

पूर्वोत्तर को राजनीतिक रूप से अनाथ बना दिया गया Read More पूर्वोत्तर को राजनीतिक रूप से अनाथ बना दिया गया

कार्यक्रम में एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, बबलू सिंह, संजय तिवारी, जितेंद्र श्रीवास्तव, प्रेम नारायण सिंह, प्रेमचंद यादव, पंकज उर्फ बल्लू, रामेश्वर राय, मनीष जायसवाल, भोलू, डॉ. गौरव सिंह, कुलभूषण पांडे, गणेश जायसवाल, रामपाल जौहरी, सुषमा गोड, दिलीप पांडे और मनोज मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभा समाप्त होने के बाद जिलाध्यक्ष का काफिला अन्य कार्यक्रमों के लिए रवाना हुआ।

About The Author

Post Comments

Comments