बेखौफ चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना लाखों की जेवरात सहित नगदी लेकर हुए फरार
....दोनों घरों में एक ही जैसी घटना ग्रामीणों का शक दोनों घटनाओं में एक ही गैंग का हाथ
निगोहां- थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दयालपुर गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया पवन कुमार उर्फ दीपू बाजपेई के घर में धावा बोलकर लाखों की जेवरात समेत नगदी लेकर चोर रफू चक्कर हो गए वहीं दूसरी घटना सुनील भारती के यहां घर में कुंडी काटकर अंदर जाकर चोरों ने लूटपाट करी इस समय होली का त्यौहार है ऐसे में ज्यादातर लोग अपने-अपने रिश्तेदार प्रिय जनों के यहां मिलने जाते हैं ऐसी स्थिति में घर छोड़कर जाने में अब ग्रामीणों को डर महसूस हो रहा है पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशें के बावजूद चोरों पर अंकुश लगाने में कामयाबी नहीं मिल सकी है ऐसे में ग्रामीणों में काफी रोश व्याप्त है।

किसान पवन कुमार उर्फ दीपू बाजपेई ने बताया कि हम बाहर लखनऊ अपने काम पर थे वही मेरी पत्नी किरण दो दिनों से अपने मायके गई थी सुबह जब परिवार में छोटे भाई पंकज ने मेरे घर की तरफ देखा तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई पड़ी थी अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था गोदरेज की अलमारी बख्शा सहित सभी के तालों को काटकर सारा सामान गायब देखकर घर वालों के होश दंग रह गए दूसरी तरफ सुनील कुमार भारती ने बताया कि मेरे छोटे भाई की अचानक तबीयत खराब हो गई थी।

जिसको लेकर हम लोग अस्पताल गए हुए थे घर पर सिर्फ बहनें थी जो दूसरे मकान में थी सुबह जब सो कर उठी तो मेरे घर का ताला टूटा हुआ देखकर एवं सामान बिखरा पड़ा देखकर मुझे सूचना दी इसके बाद पता चला की मौके से सारे जेवरात एवं नगदी लेकर चोर फरार हो गए दोनों चोरी एक ही एंगल से एक ही तरीके से की गई है ग्राम प्रधान के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है प्रभारी निरीक्षक अनुज तिवारी ने बताया तहरीर मिल गई है अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Comments