बेखौफ चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना लाखों की जेवरात सहित नगदी लेकर हुए फरार

....दोनों घरों में एक ही जैसी घटना ग्रामीणों का शक दोनों घटनाओं में एक ही गैंग का हाथ

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

निगोहां- थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दयालपुर गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया  पवन कुमार उर्फ दीपू बाजपेई के घर में धावा बोलकर लाखों की जेवरात समेत नगदी लेकर चोर रफू चक्कर हो गए वहीं दूसरी घटना  सुनील भारती के यहां घर में कुंडी काटकर अंदर जाकर चोरों ने लूटपाट करी इस समय होली का त्यौहार है ऐसे में ज्यादातर लोग अपने-अपने रिश्तेदार प्रिय जनों के यहां मिलने जाते हैं  ऐसी स्थिति में घर छोड़कर जाने में अब ग्रामीणों को डर महसूस हो रहा है पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशें के बावजूद चोरों पर अंकुश लगाने में कामयाबी नहीं मिल सकी है ऐसे में  ग्रामीणों में काफी रोश व्याप्त है। 
IMG-20250317-WA0305
किसान पवन कुमार उर्फ दीपू बाजपेई ने बताया कि हम बाहर लखनऊ अपने काम पर थे वही मेरी पत्नी किरण दो दिनों से अपने मायके गई थी सुबह जब परिवार में छोटे भाई पंकज ने मेरे घर की तरफ देखा तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई पड़ी थी अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था गोदरेज की अलमारी बख्शा सहित सभी के तालों को काटकर सारा सामान गायब देखकर घर वालों के होश दंग रह गए दूसरी तरफ सुनील कुमार भारती ने बताया कि मेरे छोटे भाई की अचानक तबीयत खराब हो गई थी।
IMG-20250317-WA0134
जिसको लेकर हम लोग अस्पताल गए हुए थे घर पर सिर्फ बहनें थी जो दूसरे मकान में थी सुबह जब सो कर उठी तो मेरे घर का ताला टूटा हुआ देखकर एवं सामान बिखरा पड़ा देखकर मुझे सूचना दी इसके बाद पता चला की मौके से सारे जेवरात एवं नगदी लेकर चोर फरार हो गए दोनों चोरी एक ही एंगल से एक ही तरीके से की गई है ग्राम प्रधान के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है प्रभारी निरीक्षक अनुज तिवारी ने बताया तहरीर मिल गई है अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें