बालू का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर धराया, खनन माफियाओं में अफरा- तफरी

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश- विंढमगंज वन रेंज के अंतर्गत कनहर किनारे बसा ग्राम पंचायत पकरी सहित कई गांव में कनहर नदी से अवैध बालू का खनन व परिवहन की शिकायत पर गुरुवार को तड़के सुबह रेंजर इमरान खान के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर पर अवैध बालू लोड करके परिवहन हेतु जा रहा ट्रैक्टर को पकड़ रेंज ऑफिस में लाकर वन अधिनियम की धारा 41,42 के तहत करवाई कर की गई।

रेंजर इमरान खान ने बताया कि कनहर नदी से अवैध बालू का खनन व परिवहन की शिकायत बार-बार मिल रही थी कि जिसके क्रम में तड़के सुबह कनहर नदी किनारे स्थित ग्राम पंचायत पकरी निवासी चंदन यादव का ट्रैक्टर कनहर नदी से अवैध बालू का खनन करके परिवहन करते समय पकरी रोड पर वन विभाग की टीम के द्वारा पकड़ लिया गया है । जिसे वन रेंज पर लाकर वन अधिनियम के तहत विधि संवत कार्रवाई की गई है । इस दौरान वनकर्मी दिलीप सिंह, कन्हैयालाल, सुनील कुमार मौजूद थे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें