आखिरकार मौत के सौदागर अस्पताल संचालक ने फिर ले ली एक बेकसूर मरीज की जान
इलाज में लापरवाही के चलते फिर निजी अस्पताल में हुई मौत
On
कौशाम्बी। जनपद मुख्यालय मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में कथित डॉक्टरों की लापरवाही के चलते फिर एक बेकसूर मरीज की मौत हो गई है बड़ा मर्ज बता करके इलाज के नाम पर अस्पताल संचालकों ने मोटी रकम वसूली है लेकिन उसके बाद मरीज को नहीं बचा सके हैं मरीज की मौत होने के बाद आधी रात को संचालकों ने पुलिस बुला करके मरीज के परिवार के लोगों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और 12 बजे रात में ही मृत मरीज को जबरन एम्बुलेन्स में रखकर परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया जाता है कि मंझनपुर मुख्यालय के ओसा रोड में संचालित जन सेवा अस्पताल में 3 मार्च को मामूली मर्ज पर मनोज मरीज को भर्ती किया गया था जहां इलाज के नाम पर तीन दिनों तक अस्पताल में मरीज का इलाज आयोग्य,कम पढ़े-लिखे लोगों द्वारा गलत किया गया अस्पताल में योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं थे उल्टी सीधी दवा मरीज को दे देते हैं जिसके चलते मरीज की मौत हो गई है मरीज को दवा दिए जाने का लेखा-जोखा भी अस्पताल संचालक दिखाने को बताने तैयार नहीं है।

परिवार वाले लोगों ने अस्पताल संचालक पर मरीज की मौत में लापरवाही का आरोप लगाया है इसके पहले भी कई अस्पतालों में लापरवाही के चलते मरीजों की मौत हो चुकी है सवाल यह उठता है कि कब तक कम पढ़े-लिखे लोगों के हाथ कौशाम्बी जिले के मरीजों की जिन्दगी से खिलवाड़ होता रहेगा और बिना मानक पूरा करने वाले अस्पताल का संचालन स्वास्थ्य विभाग के रहमों करम पर चलता रहेगा। इस बावत जब जिला मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय कुमार से बात की गयी तो उन्होने कहा कि इसकी त्रिस्तरीय जाँच होगी जाँच में दोषी पाया गया तो कड़ी कार्यवाही होगी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
06 Dec 2025
06 Dec 2025
06 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
07 Dec 2025 11:24:42
अधिकतर घरों में लंच या डिनर में गेहूं के आटे की बनी रोटियां खाई जाती हैं। देश भर में गेहूं...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List