गाय का गोबर एवं गौमूत्र यूरिया का प्रमुख स्रोत है:- रमाकांत उपाध्याय।
On
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। सोमवार की शाम नगर की श्रीधर्मादा समिति गौशाला में मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग सदस्य रमाकांत उपाध्याय एवं चेयरमैन नगर पालिका परिषद विजय शुक्ला रिंकू की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के शुभारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा गौ सेवकों के साथ गौ माता का पूजन आरती कर गुण खिलाया। गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि,"गाय की रक्षा, सुरक्षा और पोषण पर सरकार काम कर रही है। गौ माता की सुरक्षा में दूध से हटकर सोचा होगा। गाय किसान के खूंटे पर ही सुखी हो सकती है।
गाय के गोबर और गोमूत्र को इकट्ठा करके खाद एवं बायोगैस प्लांट पर काम किया जा रहा है। गाय के गोबर एवं गोमूत्र यूरिया का स्रोत है। इतना ही नहीं गोमूत्र में कैंसर जैसे असाध्य रोगों का इलाज संभव है। गाय के गोबर की खाद से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। जिससे बंजर होती खेती को बचाया जाना संभव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में जन सहयोग से योजना के रूप में इस दिशा में काम बड़ी तेजी से किया जा रहा है।
इससे न केवल जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा बल्कि कृषि योग्य भूमि बंजर होने से बचेगी। साथी किसान भी लाभान्वित होंगे पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आभार व्यक्त करते हुए गौ सेवा आयोग के सदस्य को स्मृति चिन्ह भेंट किया।इस मौके पर राजकमल बाजपेई, नगर अध्यक्ष भाजपा शत्रोहन मिश्रा,नगर मंत्री भाजपा धीरज बाजपेई,जिला प्रचारक RSS शिव प्रकाश जी, दिनेश, अंकित कुमार, अभिनव बाजपेई, विजय बाजपेई,मण्डल अध्यक्ष कुम्भी रविंद्र कटियार, श्याम सिंह कुशवाहा, नगर मीडिया प्रभारी भाजपा विजय मिश्रा,सेक्टर संयोजक सुनील मिश्रा, मनोज बाथम,सोनू त्रिवेदी, रजत गुप्ता, विमलेश वर्मा, हिमांशु सिंह, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Dec 2025
12 Dec 2025
11 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List