त्रिवेणी संगम में सांसद संबित पात्रा और गायक कैलाश खेर ने  लगाई आस्था की डुबकी।

व्यवस्था को सराहा।

त्रिवेणी संगम में सांसद संबित पात्रा और गायक कैलाश खेर ने  लगाई आस्था की डुबकी।

प्रयागराज- लोकसभा सांसद  संबित पात्रा आज त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और महाकुंभ 2025 की भव्यता की सराहना की। उनके साथ प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने भी स्नान किया और आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं देखकर हुए अभिभूत।
 
संबित पात्रा ने कहा कि यहां आना और पवित्र डुबकी लगाना सौभाग्य की बात है। मैंने पुरी से प्रयागराज की यात्रा की और यहां आकर महसूस हुआ कि जन्मों के पुण्य से ही महाकुंभ संगम स्नान का अवसर मिलता है। महाकुंभ की व्यवस्थाएं अभूतपूर्व हैं, सड़कों की सुव्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन हेतु अनाउंसमेंट तक, हर छोटी से छोटी चीज़ का ध्यान रखा जा रहा है।
 
गायक कैलाश खेर ने भी इस धार्मिक आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रतीक है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel