गोरखपुर में तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

गोरखपुर-  कैन्ट क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने आज गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान संतकबीरनगर निवासी उमेश के रूप में हुई है। दोनों घायलों की पहचान आनंद और नीलेश के रूप में हुई है।
 
पुलिस के अनुसार, कार सवार तीनों युवक संतकबीरनगर से चौरी चौरा बारात में आए थे। उनके सारे जेवरात घर पर छूट गए थे, इसलिए वे जेवरात लेकर वापस आ रहे थे। तेज रफ्तार के कारण उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में उमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आनंद और नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार से करीब 7 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं, जिन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। SHO कैन्ट संजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें