माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं।
भगवान श्री हरि से की सबके सुख-समृद्धि व सौभाग्य तथा मां गंगा-यमुना-सरस्वती से मनोरथ सिद्ध करने की कामना।
On
प्रयागराज - उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उन्होंने भगवान श्री हरि से सबके सुख-समृद्धि व सौभाग्य तथा मां गंगा-यमुना-सरस्वती से मनोरथ सिद्ध करने की कामना की।
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि पावन स्नान पर्व माघ पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आज पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! भगवान श्री हरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी के मनोरथ पूर्ण करें, यही कामना है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
06 Dec 2025
06 Dec 2025
06 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
07 Dec 2025 11:24:42
अधिकतर घरों में लंच या डिनर में गेहूं के आटे की बनी रोटियां खाई जाती हैं। देश भर में गेहूं...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List