वन रेंज बेलरायां की मिलीभगत से हो हरा हरे वृक्षों का सफाया 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

तिकुनिया खीरी। वन रेंज बेलरायां व ठेकेदारों की मिलीभगत से रात के अंधेरे मे हरे भरे पेड़ो का हो रहा सफाया। सफाया करने के बाद पेड़ो की जड़ों पर मिट्टी डाल कर पेड़ो की जड़ों को छुपाया गया इससे की किसी यह पता ना चले कि यहां पर कोई पेड़ भी था। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि वन रेंज बेलरायां के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सिंधौना के गांव अयोध्या पुरवा के निवासी राम नरेश कन्नौजिया की आम के बाग मे लगे हरे भरे पेड़ो का लकड़कठ्ठों ने परमिट से अधिक पेड़ो का किया अवैध कटान।
 
अगर ऐसे ही होता रहा हरे भरे पेड़ो का कटान तो कैसे होगा ग्रीन इंडिया अब देखना यह होगा कि खबर चलने के बाद इन लकड़कट्ठों पर वन विभाग क्या कुछ कार्यवाही करता है।या ऐसे ही आगे भी इसी तरह कटते रहेंगे हरे भरे पेड़।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें