नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कुंभ के लिए कानपुर से निकलने वालों को न हो परेशानी - डीसीपी पूर्वी
कानपुर।
प्रयागराज महाकुंभ को कानपुर होकर जाने वाले श्रद्धालुओं की ट्रेफिक व्यवस्था का संचालन की जानकारी के लिए आज डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने इलाहाबाद रोड पर निरीक्षण किया और वहां ड्यूटी पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।
आज दिनांक 9.02.2025 को पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह द्वारा महाकुंभ में स्नान हेतु श्रद्धालुओं के आवागमन के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह द्वारा यह भी सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और संपूर्ण आवागमन सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो। साथ में प्रभारी निरीक्षक चकेरी मौजूद रहें ।

Comments