ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत, पत्नी घायल

Swatantra Prabhat Picture
Published On

नकहा खीरी।
 
थाना खीरी क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे शारदा सहायक नहर पटरी पर रुखिया झाल के निकट एक ईंट भरी ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल टक्कर मार दी।
 
जिससे बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी वहीं । मृतक की पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां घायल महिला को अस्पताल भेजा वहीं शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया ।
 
मृतक बाइक सवार की पहचान संदीप (35) पुत्र बाबू और घायल निशा पत्नी संदीप निवासी लोधनपुरवा थाना शारदा नगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें