पूरनपुर में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का शिकंजा, कई स्थानों पर चला बुलडोजर

प्रभावशाली लोगों पर कार्यवाही न होने से उठ रहे सवाल

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

पूरनपुर, पीलीभीत। जिले में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव डगा और माधोटांडा में बिना आवश्यक मानकों के बनाई गई कॉलोनियों को नायब तहसीलदार अक्षय कुमार के नेतृत्व में ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया है।
 
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्र में कई अन्य स्थानों पर भी अवैध रूप से कॉलोनियां बसाई गई हैं, जिनकी जांच इसी क्रम में पूरनपुर के गांव गैरतपुर और आसाम हाईवे के पास हरियाली भी अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें