सपाईयों ने समाजवाद को बताया एक मात्र विकल्प
On
देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहेरामपुर मोड़ पर आयोजित पीडीए जन चौपाल में सपाईयों ने यूपी की तरक्की और बहबूदी हेतु समाजवाद को एकमात्र विकल्प बताया। पीडीए जन चौपाल में पूर्व विधायक गजाला लारी ने सपा सरकार में कराए गए कार्यों को बताते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की आवश्यकता जताया। पूर्व सपा प्रवक्ता चंद्रभूषण यादव ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हिंदू -मुसलमान की बात करके देश की समस्त पूंजी और परिसंपत्तियों को अडानी एवं अंबानी को सौंपना चाहती है जिससे आम अवाम को सजग होना पड़ेगा।
पार्टी प्रवक्ता मनीष सिंह ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों की बखिया उधेड़ते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है जिससे मुक्ति का विकल्प सपा है। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा ने संविधान की रक्षा हेतु अखिलेश यादव को मजबूत बनाने की अपील किया। सपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश नारायण शाही ने अखिलेश यादव को पीडीए नायक बताते हुए उन्हे जनता की उम्मीद बताया।
अध्यक्षता सपा उपाध्यक्ष मुन्ना यादव एवं संचालन चंद्रभूषण यादव ने किया।उक्त अवसर पर पंकज चौरसिया, सुनील विश्वकर्मा, विजय यादव, अशोक यादव,अवधेश सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन टाउन एरिया की अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहीं सुनीता यादव ने किया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Jan 2026
14 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
14 Jan 2026 21:20:48
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...


Comment List