राजनीति
पुलिस द्वारा महिला से अभद्र शब्दों सहित मारपीट का वीडियो वायरल
प्रयागराज पुलिस इस घटना पर की गई कार्रवाई को सार्वजनिक करें।
प्रयागराज। महिला सुरक्षा यह घटना महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है पीड़ित महिला को न्याय मिलना चाहिए और दोषी पुलिस कर्मचारियों को सख्त सजा होनी चाहिए यह घटना अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है जिसमें एक महिला के साथ पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई । प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा के सवालों को और अधिक गंभीर बना दिया है पुलिस को एक न्याय दिलाने वाली संस्था माना जाता है लेकिन यहा पुलिस खुद अपराधी की भूमिका में नजर आ रही हैं ।
वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच होना बहुत जरूरी है क्योंकि सोशल मीडिया पर कई बार गलत सूचना भी फैलाती है। फिर भी यह वीडियो सही है तो यह घटना महिलाओं के खिलाफ बढते अत्याचार और मानवधिकार संगठनों की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठाती है। इस पीड़ित महिला को तत्काल न्याय मिलना चाहिए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ।

Comments