अमावस्या स्नान पर्व को निर्विघ्न सम्पन्न कराए जाने हेतु बीती रात को सघन चेकिंग अभियान ।

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज।
 
  पुलिस उप महानिरीक्षक  वैभव कृष्ण IPS के द्वारा मुख्य अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या के पहले संगम घाट, पाण्टून पुल, मुख्य चौराहे-तिराहे पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान | 
 
 चेकिंग के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, अतिक्रमणों, पाण्टून पुलों की सघन चेकिंग की गयी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखेंगे व मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर महाकुम्भ मेला क्षेत्र में निरंतर आगमन कर रहे लाखों श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम आवागमन सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करें।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार