कार का गेट अचानक खुलने से टकराया बाइक सवार,युवक व एक मासूम घायल

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

डलमऊ रायबरेली-  सड़क किनारे खड़ी एक चार पहिया वाहन का अचानक गेट खोल देने से बाइक पर सवार होकर जा रहे एक युवक व एक मासूम बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।पूरे लाल साहब नरपतगंज निवासी गोलू अपनी भांजी को छोड़ने फतेहपुर जा रहे थे तभी डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर रोड स्थित मोती पेड़ा के पास खड़ी एक चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। बाइक सवार जैसे ही चार पहिया वाहन के पास से गुजरा चालक ने गाड़ी का दरवाजा खोल दिया जिससे उसकी टक्कर हो गई।

बाइक पर सवार गोलू उम्र 35 वर्ष एवं रूची उम्र 10 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गए।जबकि भांजी को मामूली चोटे आई है।स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।थाना प्रभारी पवन सोनकर ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें