स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल, रखरखाव के अभाव में बने शो पीस 

स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल, रखरखाव के अभाव में बने शो पीस 

रेउसा सीतापुर-  रेउसा क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन की वास्तविक स्थिति सामने आई है रेउसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिकोहा में स्थित सामुदायिक शौचालयों की हालत बेहद खराब है। स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर बनवाए गए ये शौचालय आज उपयोग के बजाय केवल दिखावे की वस्तु बन कर रह गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है पिछले कई महीनों से इन शौचालयों का उपयोग पूरी तरह से बंद है नियमित सफाई व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण इनका उपयोग करने से बच रहे हैं।
 
रखरखाव के अभाव में शौचालयों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है जो स्वच्छ भारत मिशन के मूल उद्देश्य को ही विफल कर रही है स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण करोड़ों रुपये की यह सार्वजनिक सुविधा निरर्थक साबित हो रही है इससे न केवल सरकारी धन की बर्बादी हो रही है बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी कमजोर पड़ रहा है। इस मामले में जब एडीओ पंचायत ओमेन्द्र पाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने समस्या की जानकारी होने की बात स्वीकार करते हुए जल्द ही निरीक्षण का आश्वासन दिया !!
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel