कुशीनगर : डीएम की अध्यक्षता में तहसील हाटा के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

निर्धारित अवधि में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ प्रार्थना पत्रों का करें निस्तारण- डीएम

कुशीनगर : डीएम की अध्यक्षता में तहसील हाटा के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

कुशीनगर । जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में आज तहसील हाटा के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 

 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सभागार में आए हुए तहसील क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को बारी -बारी से गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध , गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुपुर्द कर दिये।

  उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस पर आए हुए शिकायतों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों का निस्तारण आज नहीं हो सका है उनका समय के अंतर्गत शासन की मंशानुसार निर्धारित अवधि के भीतर सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण हो जाना चाहिए।  

  पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण राजस्व विभाग की सहायता से टीम बनाकर प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ शत प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिये। राजस्व व पुलिस विभाग के अधि0/कर्मचारियों को शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

ऑनलाइन हाजिरी को लेकर विरोध जताते ग्राम सेवक  Read More ऑनलाइन हाजिरी को लेकर विरोध जताते ग्राम सेवक 

  सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 112 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 70 में से 11 को तत्काल निस्तारित किया गया ,पुलिस विभाग से संबंधित 15, विकास विभाग से संबंधित 06 तथा अन्य विभाग के 21 प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 112 में से 11 प्रार्थना पत्र का निस्तारण तत्काल एवं अवशेष 101 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समयांतर्गत निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया। 

ग्राम सभा रजापुर में रास्ता अतिक्रमण व अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग Read More ग्राम सभा रजापुर में रास्ता अतिक्रमण व अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

  सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी हाटा योगेश्वर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेश पटारिया, परियोजना निदेशक, बीएसए राम जियावन मौर्य, तहसीलदार, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार,सहित डीएसओ, जिला कृषि अधिकारी, अधि 0अभि0 पीडब्ल्यूडी, के साथ अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी एवं तहसील के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारी ने ऑनलाइन हाजिरी को लेकर किया जोरदार धरना प्रदर्शन Read More ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारी ने ऑनलाइन हाजिरी को लेकर किया जोरदार धरना प्रदर्शन

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel